Begin typing your search above and press return to search.

Silver Price Today: चांदी की कीमतें नए पीक पर, 11 दिसंबर को जबर्दस्त छलांग, चेन्नई में 2,09,000 प्रति किलो | Silver Rate Today India

Silver Price Today 11 December: चांदी के दाम में तेज उछाल, 11 दिसंबर 2025 को ₹2,000 की बढ़त। दिल्ली में ₹2,01,000 और चेन्नई में ₹2,09,000 प्रति किलो। जानें चांदी बढ़ने की वजह और शहरवार रेट।

Silver Price Today: चांदी की कीमतें नए पीक पर, 11 दिसंबर को जबर्दस्त छलांग, चेन्नई में 2,09,000 प्रति किलो | Silver Rate Today India
X
By Ragib Asim

Silver Price Today: चांदी के दाम में उछाल जारी है, आज 11 दिसंबर 2025 को सिल्वर ने एक बार फिर नया पीक छू लिया है। आज चांदी के रेट में ₹2,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और अधिकांश शहरों में चांदी का दाम ₹2,01,000 प्रति किलो पर पहुंच गया है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद जैसे दक्षिणी राज्यों में सिल्वर 2,09,000 प्रति किलो के सर्वाधिक स्तर पर बिक रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि यह तेजी अभी रुकने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में चांदी अपना नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।

क्यों बढ़ रहे हैं चांदी के दाम? | Silver Price Hike Reasons

चांदी की कीमतों में इस जबरदस्त उछाल के पीछे कई वैश्विक और घरेलू वजहें काम कर रही हैं। पहली और सबसे बड़ी वजह है सिल्वर की बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड। चांदी का उपयोग बड़े पैमाने पर ज्वेलरी के अलावा मोबाइल फोन, EV बैटरी, मेडिकल उपकरण, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स में होता है। लेकिन जरूरत के मुकाबले बाजार में सप्लाई कम है, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है। दूसरी अहम वजह है अमेरिका द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। ब्याज दर घटने पर निवेशक सुरक्षित एसेट्स जैसे Gold-Silver में निवेश बढ़ाते हैं, जिसका सीधा असर चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। मांग बढ़ने और सप्लाई सीमित होने से सिल्वर ने फिर ऊंची उड़ान भर ली है और पुराने पीक के करीब पहुंच चुकी है।

Silver Rate Today 11 December 2025: आपके शहर में आज चांदी का रेट कितना?

देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट इस प्रकार है:

  • दिल्ली — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • मुंबई — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • अहमदाबाद — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • कोलकाता — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • गुरुग्राम — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • लखनऊ — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • बेंगलुरु — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • जयपुर — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • पटना — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • भुवनेश्वर — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • चंडीगढ़ — ₹2,01,000 प्रति किलो
  • चेन्नई — ₹2,09,000 प्रति किलो
  • हैदराबाद — ₹2,09,000 प्रति किलो

चेन्नई और हैदराबाद में तेजी अधिक देखने को मिल रही है, जहां सिल्वर ₹2.09 लाख के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story