Begin typing your search above and press return to search.

Silver Price Today: 17 नवंबर को चांदी हुई सस्ती, दिल्ली से चेन्नई तक 5000 रुपये की गिरावट, पढ़े आज का लेटेस्ट रेट

Silver Price Today 17 Nov 2025: 17 नवंबर 2025 को चांदी सस्ती हुई। दिल्ली, यूपी, बिहार और चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव ₹1.68 लाख से ₹1.74 लाख। इंडस्ट्री में मांग बढ़ी लेकिन कीमतों में गिरावट जारी।

Silver Price Today: 17 नवंबर को चांदी हुई सस्ती, दिल्ली से चेन्नई तक 5000 रुपये की गिरावट, पढ़े आज का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Silver Price Today 17 Nov 2025: नई दिल्ली। सोमवार, 17 नवंबर 2025 को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार की तुलना में चांदी का भाव करीब ₹5000 प्रति किलोग्राम तक नीचे आया है। दिल्ली में आज चांदी का रेट ₹1,68,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण भारत के चेन्नई और हैदराबाद में चांदी ₹1,74,900 प्रति किलो तक जा पहुँची है।

दिल्ली-UP-बिहार में गिरी चांदी की कीमतें
उत्तर भारत में चांदी के रेट में आज गिरावट साफ दिखाई दे रही है। दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और गुरुग्राम सभी जगहों पर चांदी ₹1,68,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। पिछले महीने दिल्ली में चांदी का रेट ₹1,98,000 प्रति किलो तक पहुँचा था, यानी अपने पीक से अब यह लगभग ₹30,000 सस्ती हो चुकी है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का रेट (17 नवंबर 2025)
शहर 1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली	        1,68,900
मुंबई 1,68,900
अहमदाबाद 1,68,900
चेन्नई 1,74,900
कोलकाता 1,68,900
गुरुग्राम 1,68,900
लखनऊ 1,68,900
बेंगलुरु 1,68,900
जयपुर 1,68,900
पटना 1,68,900
भुवनेश्वर 1,68,900
हैदराबाद 1,74,900
बिहार चुनाव नतीजों के दिन आई थी उछाल
हाल ही में बिहार चुनाव परिणाम वाले दिन चांदी में बड़ी तेजी देखी गई थी, लेकिन अब मार्केट ने उस उछाल को समायोजित कर लिया है। पिछले एक महीने में रिटेल स्तर पर चांदी ₹2,06,000 प्रति किलो से लुढ़ककर ₹1,68,000–₹1,75,000 के बीच पहुँच गई है।
इंडस्ट्री में बढ़ रही है चांदी की मांग
विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसका इस्तेमाल अब सिर्फ गहनों और मूर्तियों में ही नहीं, बल्कि मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनल के निर्माण में भी किया जा रहा है। पिछले एक साल में औद्योगिक मांग में तेजी के चलते कीमतों में 20–25% उछाल आया था। फिलहाल वैश्विक मंदी और डॉलर की मजबूती से कीमतों में अस्थायी गिरावट आई है, लेकिन दीर्घकाल में चांदी का रुख फिर ऊपर जाने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story