स्टॉक मार्किट क्लोजिंग: आज शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 83,580 के पार, निफ्टी 25,693 पर हु क्लोज, जानिए आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स की लिस्ट

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026: शेयर बाजार में गुरुवार (6 फरवरी) को उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती देखने को मिली। कारोबारी सत्र (Trading Session) के अंत में BSE का प्रमुख सूचकांक Sensex 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का Nifty 50 भी 50 अंक चढ़कर 25,693.70 पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन क्लोजिंग तक निफ्टी मिडकैप 50 61 अंक की बढ़त के साथ 17,023.30 के स्तर पर पहुंच गया।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज के कारोबार में कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। टॉप गेनर्स में Hitachi Energy India 13.92 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा LIC में 7.40 फीसदी और FSN E-Commerce Ventures में 7.24 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। ITC और Amber Enterprises के शेयरों में भी 3 से 5 फीसदी तक की बढ़त रही।
वहीं, गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो Uno Minda, Tata Technologies, Tata Elxsi, Siemens और Coforge टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
इक्विटी बाजार में तेजी के बीच सर्राफा बाजार में आज फिर कमजोरी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना घटकर करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर लगभग 2.41 लाख रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
वैश्विक बाजारों का हाल
खबर लिखे जाने तक यूरोपीय शेयर बाजारों में ब्रिटेन का FTSE और जर्मनी का DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार में S&P 500 हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में था।
कुल मिलाकर घरेलू बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।
Tags
-
Home
-
Menu
