Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजार आज 5 फरवरी 2026: आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर, जानें आज का पूरा अपडेट

Stock Market Today, February 5, 2026: शेयर बाजार में बुधवार (5 फरवरी) को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में BSE का प्रमुख सूचकांक Sensex 503 अंक टूटकर 83,313.93 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार आज 5 फरवरी 2026: आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर, जानें आज का पूरा अपडेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 5 फरवरी 2026: शेयर बाजार में बुधवार (5 फरवरी) को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में BSE का प्रमुख सूचकांक Sensex 503 अंक टूटकर 83,313.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का Nifty 50 भी 133 अंक फिसलकर 25,642.80 पर आ गया।

बाजार में गिरावट का असर मिडकैप शेयरों पर भी दिखा। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स 38 अंक की गिरावट के साथ 17,084.95 के स्तर पर बंद हुआ।

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज के कारोबार में चुनिंदा शेयरों में मजबूती दिखी। टॉप गेनर्स में PB Fintech 7.84 फीसदी, Jubilant FoodWorks 5.52 फीसदी और Cummins India 4.50 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा Page Industries और Trent के शेयरों में भी 3 प्रतिशत के आसपास की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो Tube Investments of India में 9.70 फीसदी की तेज गिरावट आई। इसके अलावा MCX, Vedanta, Hindustan Zinc और Kaynes Technology भी टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

इक्विटी बाजार में कमजोरी के बीच सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी महंगे हुए। 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी।

वैश्विक बाजारों का असर

खबर लिखे जाने तक यूरोपीय शेयर बाजारों में फ्रांस का CAC और जर्मनी का DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान में था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story