Begin typing your search above and press return to search.

Stock Market Crash: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे

StockMarketCrash: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज (9 मई) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 24,050 के 200-DEMA समर्थन स्तर से नीचे फिसल गया।

Stock Market Crash: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे
X
By Ragib Asim

StockMarketCrash: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज (9 मई) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 24,050 के 200-DEMA समर्थन स्तर से नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शुरुआती घंटों में ही अपने इंट्राडे लो को छू लिया, जिससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज कई वजह से गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव है। हाल ही में पाकिस्तान में भारत के ड्रोन हमलों के बाद निवेशकों के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे बाजार में डर का माहौल है। पहले जहां सर्जिकल स्ट्राइक जैसे जवाब की उम्मीद थी, अब हालात ज्यादा खिंचते नजर आ रहे हैं, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।

व्यापार, डॉलर और तेल से दबाव

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इसका अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इससे निवेशकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के ऊपर चला गया है, जिससे विदेशी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी बाजार को अस्थिर बना रहा है और दबाव बढ़ा रहा है।

एशियाई बाजार और वैश्विक संकेत कमजोर

शंघाई और हैंग सेंग जैसे एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट देखी गई है, जो भारतीय बाजार पर असर डाल रही है। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण निवेशक भारतीय शेयरों में पैसा लगाने से बच रहे हैं। विदेशी बाजारों में बिकवाली के रुख का असर घरेलू बाजार पर साफ देखा जा रहा है। इन सभी वजहों से आज भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story