Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: सावन में सोने-चांदी की चमक सातवें आसमान पर! खरीदने से पहले अभी जान लें आपके शहर का भाव

Gold Silver Rate Today: सावन में इस बार सोने-चांदी के दामों ने में रिकॉर्ड ब्रेकिंग इज़ाफा हो गया है। भारत के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को चांदी ₹1,19,000 प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है, वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक यह बढ़त आगे और तेज़ी पकड़ सकती है।

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today: सावन में इस बार सोने-चांदी के दामों ने में रिकॉर्ड ब्रेकिंग इज़ाफा हो गया है। भारत के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को चांदी ₹1,19,000 प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है, वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक यह बढ़त आगे और तेज़ी पकड़ सकती है।

क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

पिछले कुछ हफ्तों में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों को ‘सुरक्षित निवेश’ की तरफ मोड़ दिया है। अमेरिका में व्यापारिक समझौतों में असमंजस और डॉलर में गिरावट के चलते ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर की मांग तेजी से बढ़ी है। भारत में भी जोरदार खरीदारी और औद्योगिक जरूरतों ने कीमतों में उछाल ला दिया है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार सावन जैसे त्योहारों में आमतौर तौर पर चांदी की मांग में इज़ाफा होता है, लेकिन इस बार मांग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

आपके शहर में क्या है सोने की कीमत?

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10gm) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10gm)

  • दिल्ली ₹93,960 ₹1,02,490
  • मुंबई ₹93,810 ₹1,02,340
  • चेन्नई ₹93,810 ₹1,02,340
  • कोलकाता ₹93,810 ₹1,02,340
  • जयपुर ₹93,960 ₹1,02,490
  • लखनऊ ₹93,960 ₹1,02,490
  • बंगलुरु ₹93,810 ₹1,02,340
  • पटना ₹93,810 ₹1,02,340

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story