Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: सावन में सोने-चांदी ने दिया महंगाई का झटका, जानिए भोपाल, इंदौर, रायपुर का आज का रेट

Gold Silver Price Today: भोपाल, इंदौर और रायपुर में सोना फिर हुआ महंगा। 22 कैरेट ₹91,900 और 24 कैरेट ₹96,500 प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹1.25 लाख प्रति किलो के पार।

Gold Silver Price Today: सावन में सोने-चांदी ने दिया महंगाई का झटका, जानिए भोपाल, इंदौर, रायपुर का आज का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today: भोपाल/इंदौर/रायपुर: सावन के महीने में जहां आमतौर पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है, इस बार ठीक उल्टा हुआ है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी ने भी बाजार को चौंका दिया है।

भोपाल में सोने की कीमत (Bhopal Gold Price Today)

  • 22 कैरेट: ₹91,900 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹96,500 प्रति 10 ग्राम

इंदौर में सोने का भाव (Indore Gold Rate Today)

  • 22 कैरेट: ₹91,900 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹96,500 प्रति 10 ग्राम

रायपुर में सोने का रेट (Raipur Gold Price Today)

  • 22 कैरेट: ₹91,900 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹96,500 प्रति 10 ग्राम

Silver Price Today: चांदी भी नहीं रही पीछे

भोपाल, इंदौर और रायपुर के सराफा बाजार में आज चांदी का भाव ₹1,25,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है। शुक्रवार को ये ₹1,24,000 प्रति किलो थी। यानी ₹1,000 की बढ़त दर्ज की गई है।कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?

हॉलमार्क रेटिंग से पहचानें:

  • 24 कैरेट – 999
  • 22 कैरेट – 916
  • 18 कैरेट – 750

22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?

  • कैरेट शुद्धता उपयोग
  • 24K 99.9% निवेश, सिक्के
  • 22K ~91% आभूषण

22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, जिंक, चांदी मिलाई जाती हैं ताकि आभूषण बन सके।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story