Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Price: ये देश बेच रहा है पानी से भी सस्ता पेट्रोल! भारत में 41 गुना महंगा, जानें टॉप 10 सबसे सस्ते देश

Petrol Price 2025: दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतें इतनी कम हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ देशों में पेट्रोल एक बोतल मिनरल वॉटर से भी सस्ता बिक रहा है।

Petrol Price: ये देश बेच रहा है पानी से भी सस्ता पेट्रोल! भारत में 41 गुना महंगा, जानें टॉप 10 सबसे सस्ते देश
X
By Ragib Asim

Petrol Price 2025: दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतें इतनी कम हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ देशों में पेट्रोल एक बोतल मिनरल वॉटर से भी सस्ता बिक रहा है। वहीं भारत जैसे देशों में पेट्रोल आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता है।

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम की 15 सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, लीबिया अब दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश बन गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र ₹2.43 है।
भारत में पानी से भी सस्ता पेट्रोल?
तुलना समझने के लिए मान लीजिए भारत में एक लीटर मिनरल वॉटर की बोतल औसतन ₹20 में मिलती है। जबकि इसी ₹20 में लीबिया में करीब 8 लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।
भारत में औसतन पेट्रोल की कीमत ₹101 प्रति लीटर है, यानी लीबिया की तुलना में 41 गुना ज्यादा। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि हैदराबाद जैसे शहरों में यह ₹107.46 तक बिक रहा है।
टॉप 10 देश जहां पेट्रोल सबसे सस्ता है (₹/लीटर)
देश कीमत (₹)
लीबिया ₹2.43
ईरान ₹2.51
वेनेजुएला ₹3.07
अंगोला ₹28.75
कुवैत ₹30.26
अल्जीरिया ₹31.26
मिस्र ₹34.73
तुर्कमेनिस्तान ₹37.62
कजाकिस्तान ₹39.73
10 मलेशिया ₹42.84
भारत इतना महंगा क्यों?
भारत में पेट्रोल की कीमतें दुनिया के कई देशों से कई गुना ज्यादा हैं। इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं...
1. तेल भंडार और सब्सिडी
लीबिया, ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों के पास भारी तेल भंडार है। सरकारें अपने नागरिकों को सस्ती दर पर पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी देती हैं। इस वजह से वहां कीमतें बेहद कम रहती हैं।
2. टैक्स का बोझ
भारत में पेट्रोल की रिटेल प्राइस का लगभग 55% हिस्सा टैक्स है। इसमें केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का VAT शामिल होता है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद भारतीय उपभोक्ता को राहत नहीं मिलती।
3. आयात पर निर्भरता
भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय कीमतों पर पड़ता है। लीबिया और ईरान जैसे देशों में पेट्रोल पानी से भी सस्ता है, जबकि भारत जैसे बड़े बाजार में यह आम आदमी की जेब ढीली कर देता है। सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में भारत सरकार टैक्स कम करके राहत देगी या फिर आम आदमी को महंगे ईंधन की मार झेलनी पड़ेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story