Petrol Diesel Price Today 30 May: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बड़ा उलटफेर! पटना में पेट्रोल सस्ता, गाजियाबाद में महंगा! जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Today 30 May: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बावजूद देश के कई शहरों में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट में तेजी देखी गई।

Petrol Diesel Price Today 30 May: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बावजूद देश के कई शहरों में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट में तेजी देखी गई। खास बात यह है कि जहां एक ओर ब्रेंट क्रूड का रेट करीब 2 डॉलर घटकर 63.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई भी गिरकर 60.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा और गौतम बुद्ध नगर जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में भले ही आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है तो कहीं जेब और ढीली हुई है।
गाजियाबाद-नोएडा में झटका, पटना को राहत
आज गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे चढ़कर 94.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 23 पैसे बढ़कर 87.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में भी पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 94.82 रुपये और डीजल 32 पैसे चढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
दूसरी ओर, बिहार की राजधानी पटना में राहत की खबर आई है। यहां पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 105.45 रुपये और डीजल 23 पैसे घटकर 91.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। यह गिरावट उपभोक्ताओं के लिए मामूली राहत जरूर लेकर आई है, लेकिन अन्य शहरों में बढ़ते दाम इस राहत को संतुलित करते दिख रहे हैं।
चारों महानगरों में स्थिर रहे दाम
आज के दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है....
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35
- कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।