Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rate Today: देशभर में पेट्रोल डील का दाम हुआ जारी, 16 जुलाई को पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? जानिए अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Rate Today 16 July 2025: सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह यानी 16 जुलाई 2025 को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जहां नोएडा में ईंधन की कीमतों में थोड़ी राहत देखने को मिली है, वहीं पटना जैसे शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं।

Petrol Diesel Rate Today: देशभर में पेट्रोल डील का दाम हुआ जारी, 16 जुलाई को पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? जानिए अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह यानी 16 जुलाई 2025 को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जहां नोएडा में ईंधन की कीमतों में थोड़ी राहत देखने को मिली है, वहीं पटना जैसे शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं।

कच्चे तेल में गिरावट

पिछले 24 घंटे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

  • ब्रेंट क्रूड: 69.01 डॉलर/बैरल
  • WTI क्रूड: 66.76 डॉलर/बैरल

हालांकि, इस गिरावट का सीधा असर भारत के सभी शहरों में नहीं दिख रहा है, क्योंकि स्थानीय टैक्स और डीलर कमीशन जैसे फैक्टर भी अंतिम कीमत तय करते हैं।

बड़े महानगरों में कीमतें स्थिर

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76

नोएडा को मिली राहत, पटना और गाजियाबाद में बढ़े रेट

नोएडा:

  • पेट्रोल ₹94.75 (–₹0.18)
  • डीजल ₹87.78 (–₹0.19)

गाजियाबाद:

  • पेट्रोल ₹94.64 (+₹0.19)
  • डीजल ₹87.41 (+₹0.21)

पटना:

  • पेट्रोल ₹105.43 (+₹0.28)
  • डीजल ₹91.69 (+₹0.27)

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story