Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rate Today 12 September 2025: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, CNG के रेट में बड़ा बदलाव, देखें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today 12 Sep 2025: आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे जारी की गईं।

Petrol Diesel Rate Today 12 September 2025: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, CNG के रेट में बड़ा बदलाव, देखें अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate Today 12 Sep 2025: देश भर की तेल विपणन कंपनियों ने आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे जारी की। राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी कल के मुकाबले रेट स्थिर रहे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन तेल विपणन कंपनियां (OMCs) तय करती हैं, यह रेट कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव (12 सितंबर 2025)

शहर पेट्रोल (₹) डीज़ल (₹)

नई दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.50 90.20
कोलकाता 105.41 92.02
बेंगलुरु 102.92 90.99
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.81
चंडीगढ़ 94.30 82.45
पटना 105.60 91.83
CNG Rate Today (12 सितंबर 2025)

शहर CNG कीमत (₹)

नई दिल्ली 76.59
मुंबई 77.00
चेन्नई 91.50
कोलकाता 91.50
पटना 84.54
दिल्ली और मुंबई में CNG रेट अब भी 80 रुपये से कम है, जबकि चेन्नई और कोलकाता में यह 90 रुपये से ज्यादा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Petrol Diesel Rate Today 12 September 2025: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि CNG रेट में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आम आदमी के बजट पर फिलहाल राहत बनी हुई है, लेकिन कच्चे तेल के ग्लोबल दाम बढ़े तो आने वाले दिनों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story