Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Rate 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा! देश के कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, फटाफट देखें ताज़ा रेट

Petrol-Diesel Rate 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 पर सरकारी तेल कंपनियों ने देश बाहर के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए है। यूपी, बिहार और राजस्थान में भारी गिरावट आई है, आइये जानते हैं आज आपके शहर का ताज़ा भाव।

Petrol-Diesel Rate 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस पर  सरकार ने दिया तोहफा! देश के कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, फटाफट देखें ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Rate 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार ने आम जनता को राहत दे दी है। 15 अगस्त 2025 की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी का ऐलान किया। यह कटौती कई राज्यों के प्रमुख शहरों में लागू हुई है, जिससे आजादी के मौके पर मिडिल क्लास की जेब पर बोझ थोड़ा सा काम होगा।

बात करें देश के चारों महानगरों की तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता, में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरों में मामूली गिरावट हुई है।

क्यों घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

इस कमी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.00 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड का रेट 64.09 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की सस्ती दरें भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर डायरेक्ट असर डाल रही हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीज़ल का रेट

  • लखनऊ: पेट्रोल 94.73 रुपये/लीटर (11 पैसे सस्ता), डीजल 87.86 रुपये/लीटर (12 पैसे सस्ता)
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये/लीटर (19 पैसे सस्ता), डीजल 90.21 रुपये/लीटर (18 पैसे सस्ता)
  • पटना: पेट्रोल 105.48 रुपये/लीटर (27 पैसे सस्ता), डीजल 91.52 रुपये/लीटर (26 पैसे सस्ता)

चारों महानगरों पेट्रोल डीज़ल का प्राइस

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये/लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story