Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 9 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी! जानें क्या आपके शहर में बढ़ा तेल का रेट?

Petrol Diesel Price Today: 9 जून 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए आज आपके शहर का ताज़ा रेट।

Petrol Diesel Price Today: 9 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी! जानें क्या आपके शहर में बढ़ा तेल का रेट?
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: देशभर के लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सोमवार के लिए ताज़ा दरें जारी कर दी हैं, लेकिन कीमतों में एक भी पैसे की कटौती नहीं की गई।

मार्च 2024 में आखिरी बार सरकार ने लोकसभा चुनावों से पहले पेट्रोल और डीजल पर ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी। तब से लेकर अब तक कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, चाहे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊपर जाएं या नीचे।

किस-किस शहर में कितनी कीमतें?

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
  • मुंबई ₹103.44 ₹89.97
  • कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
  • चेन्नई ₹100.85 ₹92.44
  • बेंगलुरु ₹102.86 ₹89.02
  • लखनऊ ₹94.65 ₹87.76
  • नोएडा ₹94.87 ₹88.01
  • गुरुग्राम ₹95.19 ₹88.05
  • चंडीगढ़ ₹94.24 ₹82.40
  • पटना ₹105.18 ₹92.04

तेल सस्ता, लेकिन दाम क्यों नहीं घटे?

यह सवाल हर आम आदमी के मन में है — जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हो रहा? इसका जवाब सीधा-सा है: भारत में फ्यूल प्राइस टैक्स और ड्यूटी का बड़ा हिस्सा केंद्र और राज्य सरकारों की आमदनी से जुड़ा है। साथ ही, कंपनियां भी तेल के रेट स्थिर रखने की रणनीति पर चल रही हैं, ताकि चुनावी माहौल में कोई झटका न लगे।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story