Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल रेट 18 सितंबर! दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम, देखें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today 18 Sep: भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। हर दिन की तरह तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ने 18 सितंबर 2025 के नए दाम जारी कर दिए हैं

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आपके शहर में आज कितने में मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate Today 18 Sep: भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। हर दिन की तरह तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ने 18 सितंबर 2025 के नए दाम जारी कर दिए हैं, इस के साथ ही देशभर के कई शहरों में मामूली बदलाव हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगभग स्थिर हैं।

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के आधार पर रोजाना रेट तय करती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी काम होती हैं तो कभी अचानक बढ़ जाती हैं।

आज के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट (₹/लीटर)

शहर पेट्रोल डीज़ल

नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.20
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
पटना ₹103.11 ₹92.32

CNG के दाम भी अपडेट

शहर CNG (₹/किलोग्राम)

नई दिल्ली ₹76.59
मुंबई ₹77.00
चेन्नई ₹91.50
कोलकाता ₹91.50
पटना ₹84.54

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story