Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 4 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव?

Petrol Diesel Prices Today 4 July 2024: सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 4 जुलाई, के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं। देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव हर सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 4 July 2024: सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 4 जुलाई, के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं। देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव हर सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rates) में कमी आई है, जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। इसलिए, पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है। आइए जानते हैं...

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर।

बिहार सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

राज्य स्तर पर बात करें तो बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 10 पैसे घटकर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 10 पैसे घटकर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 2 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 106.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 92.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 9 पैसे घटकर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 10 पैसे घटकर 90.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव

आप घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Rate Today in India) के रेट जान सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल (IOC): RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
  • बीपीसीएल (BPCL): RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें।
  • एचपीसीएल (HPCL): HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story