Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 31 May 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Prices Today 31 May 2024: तेल कंपनियों ने इस महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को ईंधन की कीमतों को अपडेट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं।

Petrol Diesel Rate Today: क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 31 May 2024: तेल कंपनियों ने इस महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को ईंधन की कीमतों को अपडेट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से वैट और अन्य टैक्स लगाती हैं, जिससे इनकी कीमत देशभर में अलग-अलग होती है।

देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हैं ईंधन की नई कीमतें।

मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम (31 मई 2024)

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.85 रुपये, डीजल 92.43 रुपये प्रति लीटर।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

  • नोएडा: पेट्रोल 94.79 रुपये, डीजल 87.83 रुपये प्रति लीटर।
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये, डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर।
  • गाजियाबाद: पेट्रोल 94.65 रुपये, डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर।
  • मुजफ्फरनगर: पेट्रोल 94.63 रुपये, डीजल 87.72 रुपये प्रति लीटर।
  • मेरठ: पेट्रोल 94.43 रुपये, डीजल 87.49 रुपये प्रति लीटर।
  • जोधपुर: पेट्रोल 94.43 रुपये, डीजल 91.20 रुपये प्रति लीटर।
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये, डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर।
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये, डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story