Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 30 June 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Prices Today 30 June 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, देश में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज (30 जून) के लिए जारी किए गए ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 30 June 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, देश में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज (30 जून) के लिए जारी किए गए ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं, लेकिन कुछ राज्यों में टैक्स के बदलाव के चलते तेल के दाम बदले हैं। दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड के रेट 85 डॉलर (7,085 रुपये) प्रति बैरल और WTI क्रूड के 81.54 डॉलर (6,797 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता

राज्य स्तर पर तेल के दामों में उतार-चढ़ाव देखें तो महाराष्ट्र में आज बड़ी राहत देते हुए प्रति लीटर पेट्रोल पर 65 पैसे और डीजल पर 61 पैसे की कमी की गई है। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी दाम घटे हैं। दूसरी तरफ गुजरात में पेट्रोल-डीजल 63 पैसे महंगा हो गया है। इसके साथ हरियाणा, केरल, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा में भी दाम बढ़े हैं।

प्रमुख महानगरों में आज के ईंधन के दाम

देश के प्रमुख महानगरों में आज ईंधन के दाम स्थिर हैं।

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये/लीटर, डीजल 87.62 रुपये/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये/लीटर, डीजल 89.97 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये/लीटर, डीजल 90.76 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये/लीटर, डीजल 92.34 रुपये/लीटर

आपके शहर में ईंधन के रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (₹) डीजल की कीमत (₹)

  • नोएडा 94.66 87.76
  • गुड़गांव 94.90 87.76
  • लखनऊ 94.56 87.66
  • कानपुर 94.50 88.86
  • प्रयागराज 95.28 88.45
  • आगरा 94.47 87.53
  • वाराणसी 95.07 87.76
  • मथुरा 94.41 87.19
  • मेरठ 94.34 87.38
  • गाजियाबाद 94.65 87.75
  • गोरखपुर 94.97 88.13
  • पटना 106.06 92.87
  • जयपुर 104.85 90.32
  • हैदराबाद 107.41 95.65
  • बेंगलुरु 99.84 85.93
  • भुवनेश्वर 101.06 92.64
  • चंडीगढ़ 94.64 82.40

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story