Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 29 August 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Petrol Diesel Price Today: आज 29 अगस्त 2024 को तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: आज 29 अगस्त 2024 को तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली, मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है जबकि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे भी हैं। आइये जान लेते हैं पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है?

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल की कीमत 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

झारखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। झारखंड में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 97.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 92.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 45 पैसे घटकर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 44 पैसे घटकर 90.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 92 पैसे घटकर 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84 पैसे घटकर 96.60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story