Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 27 November: पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price Today 27 November: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी दिख रहा है। वैश्विक बाजार में बुधवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

Petrol-Diesel Price Today 27 November: पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं कीमतें?
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 27 November: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी दिख रहा है। वैश्विक बाजार में बुधवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.13% गिरकर 68.68 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.07% गिरकर 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। आइए जानते हैं, देश के अलग-अलग राज्यों में आज (27 नवंबर) पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम क्या हैं।

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

  • आंध्र प्रदेश: पेट्रोल और डीजल 5-5 पैसे महंगा होकर क्रमशः 109.68 रुपये और 97.52 रुपये प्रति लीटर।
  • बिहार: पेट्रोल 88 पैसे महंगा होकर 106.11 रुपये और डीजल 83 पैसे बढ़कर 92.92 रुपये प्रति लीटर।
  • गुजरात: पेट्रोल और डीजल 18-18 पैसे बढ़कर क्रमशः 94.80 रुपये और 90.47 रुपये प्रति लीटर।
  • जम्मू-कश्मीर: पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 95.58 रुपये और डीजल 9 पैसे बढ़कर 81.41 रुपये प्रति लीटर।
  • असम: पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 98.33 रुपये और डीजल 10 पैसे बढ़कर 89.56 रुपये प्रति लीटर।

इन राज्यों में सस्ता हुआ तेल

  • गोवा: पेट्रोल 11 पैसे घटकर 96.00 रुपये और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 88.36 रुपये प्रति लीटर।
  • मध्य प्रदेश: पेट्रोल 35 पैसे कम होकर 106.17 रुपये और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 91.57 रुपये प्रति लीटर।
  • नागालैंड: पेट्रोल 52 पैसे सस्ता होकर 97.23 रुपये और डीजल 28 पैसे घटकर 88.57 रुपये प्रति लीटर।
  • उत्तराखंड: पेट्रोल 25 पैसे घटकर 93.25 रुपये और डीजल 28 पैसे कम होकर 88.06 रुपये प्रति लीटर।
  • त्रिपुरा: पेट्रोल 28 पैसे घटकर 97.53 रुपये और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 86.55 रुपये प्रति लीटर।

कब से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद से अब तक इनकी कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

आप एसएमएस के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की नई कीमत के बारे में जानकारी ले सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story