Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 27 May 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Prices Today 27 May 2024: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 27 मई को देश के विभिन्न राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Rate) जारी कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 27 May 2024: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 27 मई को देश के विभिन्न राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Rate) जारी कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। आज के दिन कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं, जबकि कुछ राज्यों में ये सस्ते हुए हैं और कुछ में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसलिए, पेट्रोल पंप पर जाकर गाड़ी की टंकी भरवाने से पहले यह जान लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव (Petrol and Diesel Prices in India) पर मिल रहा है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल (Petrol Rate Today) और डीजल के रेट (Diesel Rate Today) क्या हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)

  • दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा (Petrol-Diesel Rate)

  • राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज कई राज्यों में कीमतें बढ़ी हैं:
  • बिहार: पेट्रोल 40 पैसे बढ़कर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 37 पैसे बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर।
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल 2 पैसे बढ़कर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे बढ़कर 87.55 रुपये प्रति लीटर।
  • महाराष्ट्र: पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे बढ़कर 91.39 रुपये प्रति लीटर।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story