Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 26 September: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट दाम

Petrol Diesel Prices Today 26 September: आज 26 सितंबर 2024 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं।

Petrol Diesel Prices Today 26 September: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 26 September: आज 26 सितंबर 2024 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इस बार भी कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, कुछ राज्यों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मुख्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices Today)

दिल्ली

  • पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर
  • डीजल ₹87.62 प्रति लीटर

मुंबई

  • पेट्रोल ₹103.44 प्रति लीटर
  • डीजल ₹89.97 प्रति लीटर

कोलकाता

  • पेट्रोल ₹104.95 प्रति लीटर
  • डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

चेन्नई

  • पेट्रोल ₹100.76 प्रति लीटर
  • डीजल ₹92.35 प्रति लीटर

बिहार समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

बिहार

  • पेट्रोल ₹107.12 प्रति लीटर (18 पैसे की कमी)
  • डीजल ₹93.84 प्रति लीटर (17 पैसे की कमी)

उत्तर प्रदेश

  • पेट्रोल ₹94.49 प्रति लीटर (2 पैसे की कमी)
  • डीजल ₹87.55 प्रति लीटर (3 पैसे की कमी)

महाराष्ट्र

  • पेट्रोल ₹104.44 प्रति लीटर (39 पैसे की कमी)
  • डीजल ₹90.96 प्रति लीटर (38 पैसे की कमी)

इन राज्यों में भी घटे दाम

आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। यह ईंधन कच्चे तेल से तैयार होता है, और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखा जाता है। इससे परिवहन और अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ जाती हैं, जिससे महंगाई बढ़ती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story