Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 25 May 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Prices Today 25 May 2024: शनिवार, 25 मई को देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 25 May 2024: शनिवार, 25 मई को देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से वैट और अन्य टैक्स लगाती हैं, जिस वजह से इनकी कीमत देश भर में अलग-अलग होती हैं। देश में रोजाना सुबह 6 बजे सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आइए जानते हैं आज के दिन प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें:

  • दिल्ली: पेट्रोल: ₹94.72 प्रति लीटर, डीजल: ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल: ₹104.21 प्रति लीटर, डीजल: ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल: ₹103.94 प्रति लीटर, डीजल: ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल: ₹100.75 प्रति लीटर, डीजल: ₹92.34 प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल: ₹94.66 प्रति लीटर, डीजल: ₹88.23 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल: ₹94.56 प्रति लीटर, डीजल: ₹87.66 प्रति लीटर
  • आगरा: पेट्रोल: ₹94.51 प्रति लीटर, डीजल: ₹87.57 प्रति लीटर
  • वाराणसी: पेट्रोल: ₹95.18 प्रति लीटर, डीजल: ₹88.35 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल: ₹105.18 प्रति लीटर, डीजल: ₹92.04 प्रति लीटर
  • नागपुर: पेट्रोल: ₹104.20 प्रति लीटर, डीजल: ₹90.75 प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल: ₹106.47 प्रति लीटर, डीजल: ₹91.84 प्रति लीटर
  • देहरादून: पेट्रोल: ₹93.48 प्रति लीटर, डीजल: ₹88.34 प्रति लीटर
  • रायपुर: पेट्रोल: ₹100.39 प्रति लीटर, डीजल: ₹93.33 प्रति लीटर
  • गांधीनगर: पेट्रोल: ₹94.66 प्रति लीटर, डीजल: ₹90.33 प्रति लीटर
  • रांची: पेट्रोल: ₹97.81 प्रति लीटर, डीजल: ₹92.56 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।


14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story