Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 24 September: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट दाम

Petrol Diesel Prices Today 24 September: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 24 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी कर दिए हैं। हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ राज्यों में बदलाव हुआ है।

Petrol Diesel Prices Today 24 September: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 24 September: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 24 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी कर दिए हैं। हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ राज्यों में बदलाव हुआ है। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, जबकि कुछ जगहों पर कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत है।

महनगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 प्रति लीटर, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 प्रति लीटर, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 प्रति लीटर, डीजल ₹92.34 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। यह ईंधन कच्चे तेल से तैयार होता है, और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखा जाता है। इससे परिवहन और अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ जाती हैं, जिससे महंगाई बढ़ती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story