Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024:देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024:देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.72 प्रति लीटर, डीजल - ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹104.21 प्रति लीटर, डीजल - ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹103.94 प्रति लीटर, डीजल - ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.75 प्रति लीटर, डीजल - ₹92.34 प्रति लीटर

विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • बिहार: पेट्रोल - ₹107.12 प्रति लीटर (9 पैसे सस्ता), डीजल - ₹93.84 प्रति लीटर (8 पैसे सस्ता)
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल - ₹94.39 प्रति लीटर (13 पैसे सस्ता), डीजल - ₹87.44 प्रति लीटर (15 पैसे सस्ता)
  • महाराष्ट्र: पेट्रोल - ₹104.27 प्रति लीटर (45 पैसे सस्ता), डीजल - ₹90.80 प्रति लीटर (44 पैसे सस्ता)

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है।

SMS से जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

आप घर बैठे SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जान सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल: RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें।
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें।
  • HPCL: HPPRICE लिखकर 9222201122 पर भेजें।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story