Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 23 January: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 23 January: सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 23 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं।

Petrol-Diesel Price Today 23 January: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 23 January: सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 23 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। इसके अनुसार, आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, जबकि कुछ राज्यों में इसके दाम सस्ते हुए हैं। इसके अलावा, कई ऐसे राज्य भी हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले यह जरूर चेक कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव (Petrol Diesel Rates) पर मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव आपकी जेब पर असर डाल सकता है, इसलिए ताजा दरें जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये और डीजल की कीमत 91.82 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपये और डीजल की कीमत 92.39 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल कहां हुआ महंगा, कहां सस्ता

राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार,हरियाणा,कर्नाटक,केरल,मध्य प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, तामिलनाडु और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। जबकि आंध्र प्रदेश, असम,छत्तीसगढ़,झारखंड, महाराष्ट, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब,यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story