Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 23 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 23 July 2024: आज, 23 जुलाई को सरकारी कंपनियों ने देशभर के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आम बजट पेश होने से पहले, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं, जबकि कुछ राज्यों में बढ़ गए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 23 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 23 July 2024: आज, 23 जुलाई को सरकारी कंपनियों ने देशभर के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आम बजट पेश होने से पहले, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं, जबकि कुछ राज्यों में बढ़ गए हैं। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.72/लीटर, डीजल - ₹87.62/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹103.44/लीटर, डीजल - ₹89.97/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹104.95/लीटर, डीजल - ₹91.76/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.75/लीटर, डीजल - ₹92.34/लीटर (23 पैसे और 22 पैसे सस्ता)

राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • बिहार: पेट्रोल - ₹106.87/लीटर (44 पैसे घटा), डीजल - ₹93.61/लीटर (41 पैसे घटा)
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल - ₹94.25/लीटर (12 पैसे घटा), डीजल - ₹87.27/लीटर (14 पैसे घटा)
  • महाराष्ट्र: पेट्रोल - ₹104.24/लीटर (20 पैसे घटा), डीजल - ₹90.77/लीटर (20 पैसे घटा)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story