Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 21 August 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Petrol Diesel Prices Today 21 August 2024: आज, 21 अगस्त 2024 को देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी गई हैं।

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 21 August 2024: आज, 21 अगस्त 2024 को देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स अपडेट करती हैं। हालांकि, आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव:

  • दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

बिहार और यूपी में सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल

आज बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। बिहार में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यूपी में पेट्रोल 6 पैसे घटकर 94.43 रुपये और डीजल 7 पैसे घटकर 87.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महाराष्ट्र में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में पेट्रोल 42 पैसे बढ़कर 104.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे बढ़कर 91.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

SMS से जानें पेट्रोल-डीजल के रेट्स

अब आप घर बैठे SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेज सकते हैं। BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर और HPCL के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर भेज सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story