Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 21 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट! चौंक जाएंगे अपने शहर का रेट जानकर

Petrol-Diesel Price Today 21 April 2025: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज 21 अप्रैल (सोमवार) को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आप को बता दें हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है.

Petrol-Diesel Price Today 21 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट! चौंक जाएंगे अपने शहर का रेट जानकर
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 21 April 2025: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज 21 अप्रैल (सोमवार) को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आप को बता दें हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. इसके अनुसार आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, तो कुछ जगहों पर इनके दाम घटे हैं. वहीं, कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीज के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol Diesel Rates) में हर दिन होने वाला बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है. ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यह जान लें कि आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है. चलिए जानते हैं आज अलग-अलग जगहों पर क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा दाम...

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today)

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

राज्य स्तर पर बात करें तो आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 105.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 24 पैसे घटकर 92.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, गुजरात में पेट्रोल के दाम 46 पैसे घटकर 95.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 91.22 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,झारखंड, केरल मध्य प्रदेश,पंजाब, तामिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की गई है. यानी इन राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी। वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story