Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 20 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 20 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन इसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखाई नहीं दे रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 20 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन इसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखाई नहीं दे रहा है। देश में हर सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन में किया जाता था। विभिन्न राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मामूली रूप से घट-बढ़ रही हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (20 मई 2024):

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • नोएडा: पेट्रोल 94.66 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.53 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट:

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। इन कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इनकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। इसलिए पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम:

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल: RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें
  • बीपीसीएल: RSP <शहर का कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें
  • एचपीसीएल: HPPrice <शहर का कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story