Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 20 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 20 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (20 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के भाव स्थिर बने हुए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 20 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (20 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के भाव स्थिर बने हुए हैं। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड 82.63 डॉलर (6,918 रुपये) प्रति बैरल और WTI क्रूड 80.13 डॉलर (6,708 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं। बता दें कि देशभर में रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट किए जाते हैं।

इन राज्यों में हुआ आज कीमतों में उतार-चढ़ाव

राज्य स्तर पर कीमतों में बदलाव देखें तो महाराष्ट्र में आज एक लीटर पेट्रोल पर 49 पैसे और डीजल पर 46 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में क्रमश: 31 पैसे और 35 पैसे कम किए गए हैं। इसी प्रकार कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ईंधन सस्ता हुआ है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल पर क्रमश: 42 पैसे और 44 पैसे बढ़े हैं। इसके अलावा गोवा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी इजाफा हुआ है।

महानगरों में स्थिर है पेट्रोल-डीजल के भाव

अधिकांश राज्यों के अलावा देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये में खरीदा जा सकता है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 103.94 रुपये और डीजल के 90.76 रुपये/लीटर हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 100.75 रुपये और 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story