Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today October 19, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Price Today October 19, 2024: ट्रोल और डीजल की रोजाना नई कीमते जारी की जाती है जिनके आधार पर पूरे दिन फ्यूल बेचा जाता है। यह कीमतें सुबह साढ़े 6 बजे जारी कर दी जाती है।

Petrol-Diesel Price Today October 19, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today October 19, 2024: ट्रोल और डीजल की रोजाना नई कीमते जारी की जाती है जिनके आधार पर पूरे दिन फ्यूल बेचा जाता है। यह कीमतें सुबह साढ़े 6 बजे जारी कर दी जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना तेल के नए दामों को जारी करती है जिसके आधार पर पूरे दिन शहर-शहर पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के जवाब में कीमतों को समायोजित करती हैं, यह सुनिश्चित करती हैं कि उपभोक्ताओं को हमेशा नई ईंधन लागतों के बारे में जानकारी रहे। कंपनियां पेट्रोल और डीजल की दैनिक कीमतों में बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे लागू होता है।

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम (रुपये/लीटर)

  • दिल्ली- पेट्रोल- 94.72 डीजल- 87.62
  • मुंबई- पेट्रोल- 103.44 डीजल- 89.97
  • चेन्नई- पेट्रोल- 100.85 डीजल- 92.44
  • कोलकाता- पेट्रोल- 103.94 डीजल-90.76
  • नोएडा- पेट्रोल- 94.66 डीजल- 87.76
  • लखनऊ- पेट्रोल- 94.65 डीजल- 87.76
  • बेंगलुरु- पेट्रोल- 102.86 डीजल- 88.94
  • हैदराबाद- पेट्रोल- 107.41 डीजल- 95.65

महाराष्ट्र में पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा

महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 46 पैसे बढ़कर 104.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 37 पैसे बढ़कर 93.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story