Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today October 18, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Price Today October 18, 2024: आज 18 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए दाम (Petrol and Diesel Prices) अपडेट कर दिए गए हैं। आज बिहार-यूपी महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

Petrol-Diesel Price Today October 18, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today October 18, 2024: आज 18 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए दाम (Petrol and Diesel Prices) अपडेट कर दिए गए हैं। आज बिहार-यूपी महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel Rates) आज सस्ता भी हुआ है। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल की कीमतों (Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जब पेट्रोल-डीजल महंगे होते हैं तो हम सब पर इसका असर पड़ता है। गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए हमें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं और हम सबकी जेब पर बोझ पड़ता है। चलिए जानते हैं कि आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा

महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 46 पैसे बढ़कर 104.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 37 पैसे बढ़कर 93.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story