Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today October 17, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Price Today October 17, 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारत में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today October 17, 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारत में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आज, 17 अक्टूबर 2024, के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देशभर के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 74.60 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें

  • नई दिल्ली: ₹94.72 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹104.21 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹103.94 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹100.75 प्रति लीटर
  • प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमतें:
  • नई दिल्ली: ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹92.34 प्रति लीटर

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story