Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2024: आज, 16 मई को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की गई हैं। देश भर में सुबह 6 बजे इनके दाम अपडेट किए जाते हैं। बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2024: आज, 16 मई को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की गई हैं। देश भर में सुबह 6 बजे इनके दाम अपडेट किए जाते हैं। बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। महाराष्ट्र, पंजाब सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं। कई राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम पर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है।
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर है।
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर है।
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 और डीजल ₹92.35 प्रति लीटर है।

पेट्रोल की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है और यह कई कारकों पर निर्भर करती है। हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में फ्यूल कीमतें भी बढ़ जाती हैं। इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का रिटेल प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story