Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 15 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 15 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रही है। इस बीच, देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 15 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रही है। इस बीच, देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। आज भी देश भर के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ शहरों और राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की कटौती और बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों को अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, केरल, राजस्थान और तेलंगाना समेत अन्य प्रदेशों में दाम घटे हैं। आइए जानते हैं 15 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर, डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 101.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.56 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल के रेट

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजे रेट आप एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं।

  • अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
  • अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story