Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 14 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 14 May 2024: आज, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 14 May 2024: आज, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। जिसके मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े भी हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Rate Today) सस्ता हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये, डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर

इन राज्यों में सस्ता:

  • असम: पेट्रोल - ₹89.91, डीजल - ₹84.16 प्रति लीटर
  • पडुचेरी: पेट्रोल - ₹84.97, डीजल - ₹83.14 प्रति लीटर
  • पश्चिम बंगाल: पेट्रोल - ₹91.85, डीजल - ₹84.07 प्रति लीटर

इन राज्यों में महंगा:

  • तेलंगाना: पेट्रोल - ₹102.79, डीजल - ₹96.75 प्रति लीटर
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल - ₹98.67, डीजल - ₹89.12 प्रति लीटर
  • उत्तराखंड: पेट्रोल - ₹98.90, डीजल - ₹90.35 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story