Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 14 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 14 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज (14 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी है। इसके मुताबिक, दाम पहले के समान बने हुए हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 10 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 14 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज (14 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी है। इसके मुताबिक, दाम पहले के समान बने हुए हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 85.03 डॉलर (7,101 रुपये)/बैरल और WTI क्रूड 82.21 डॉलर (6,866 रुपये)/बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, देश में रोजाना पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं।

बिहार में महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

राज्य स्तर पर तेल के दामों में बदलाव देखें तो बिहार में पेट्रोल 37 पैसे/लीटर और डीजल 35 पैसे/लीटर महंगा हुआ है, जिसके बाद आज यहां पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 107.17 रुपये और 93.89 रुपये हो गए हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मामूली भाव बढ़े हैं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 42 पैसे/लीटर और डीजल 44 पैसे/लीटर सस्ता हुआ है। इसके अलावा झारखंड़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दाम घटे हैं।

आज भी महानगरों में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

देश के अधिकांश शहरों और महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के भाव 94.72 रुपये और डीजल के 87.62 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी तरफ मुंबई में तेल की कीमत 103.44 रुपये/लीटर और डीजल की 89.97 रुपये/लीटर है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल का रेट 104.95 रुपये/लीटर और डीजल का 91.76 रुपये/लीटर है। साथ ही चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 100.75 रुपये में और डीजल 92.34 रुपये में खरीद सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story