Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 14 December: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol Diesel Rate Today 14 December 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 14 दिसंबर 2024 शनिवार को भी नई दरें जारी कर दी गई हैं।

Petrol-Diesel Price Today 14 December: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate Today 14 December 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 14 दिसंबर 2024 शनिवार को भी नई दरें जारी कर दी गई हैं। अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने का प्लान कर रहे हैं तो अपने शहर की कीमत जरूर जान लें। पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय वैट के कारण राज्यों और शहरों में दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

14 दिसंबर 2024 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • नोएडा 94.66 87.76
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • हैदराबाद 107.41 95.65
  • जयपुर 104.88 90.36
  • तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
  • भुवनेश्वर 101.06 92.91

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story