Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 13 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 13 May 2024: लोकसभा चुनाव के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियाँ ईंधन की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं कर रहीं हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम पिछले कई दिनों से लगातार गिर रहे हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 13 May 2024: लोकसभा चुनाव के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियाँ ईंधन की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं कर रहीं हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम पिछले कई दिनों से लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 1.26 प्रतिशत यानी एक डॉलर की गिरावट देखने को मिली। इसी के साथ डब्ल्यूटीआई के दाम गिरकर 78.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 1.30 फीसदी यानी 1.09 डॉलर कम होकर 82.79 डॉलर प्रति बैरल हो गए। देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली-मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को छोड़कर कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं।

दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं?

राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमशः 104.21 और 92.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। चेन्नई में रविवार को पेट्रोल 23 पैसे गिरकर 100.75 रुपये लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 92.34 रुपये लीटर बिक रहा है।

इन शहरों में गिरे तेल के दाम

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को पेट्रोल-डीजल 14-15 पैसे गिरकर क्रमशः 94.92 और 88.08 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। मेरठ में पेट्रोल-डीजल 15-18 पैसे कम होकर 94.36 और 87.41 रुपये लीटर प्रति लीटर बिक रहा है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 94.56 और डीजल 26 पैसे गिरकर 87.66 रुपये लीटर प्रति लीटर बिक रहा है। एमपी के मुरैना में पेट्रोल-डीजल 72-66 पैसे गिरकर क्रमशः 106.35 और 91.74 रुपये लीटर बिक रहा है।

यहाँ महंगा हुआ ईंधन

आगरा में आज पेट्रोल-डीजल 38-43 पैसे महंगा होकर क्रमशः 94.70 और 87.79 रुपये लीटर हो गया है। अलीगढ़ में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 95.00 और डीजल 26 पैसे चढ़कर 88.13 रुपये लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में भी तेल के दाम क्रमशः 11-11 पैसे चढ़कर 95.39 और 88.56 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के अलिराजपुर में तेल के दाम 11-10 पैसे चढ़कर 108.39 और 93.61 रुपये लीटर बिक रहा है। सतना में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 108.69 और डीजल 15 पैसे चढ़कर 93.90 रुपये लीटर हो गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story