Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price 13 August: देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर का पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today: आयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार, 13 अगस्त 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price 13 August: देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर का पेट्रोल-डीजल का भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: आयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार, 13 अगस्त 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको फ्यूल की हालिया कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल

  • नई दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 104.21 92.15
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.75 92.34
  • अहमदाबाद 94.49 90.17
  • बेंगलुरु 102.92 89.02
  • हैदराबाद 107.46 95.70
  • जयपुर 104.72 90.21
  • लखनऊ 94.69 87.80
  • पुणे 104.04 90.57
  • चंडीगढ़ 94.30 82.45
  • इंदौर 106.48 91.88
  • पटना 105.58 93.80
  • सूरत 95.00 89.00
  • नासिक 95.50 89.50

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल रेट ₹100 के पार

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कीमतें भी स्थिर हैं लेकिन ₹100 के पार बनी हुई हैं। रायपुर में पेट्रोल ₹100.25 और डीजल ₹93.39, बिलासपुर में पेट्रोल ₹100.96 और डीजल ₹93.97, दुर्ग में पेट्रोल ₹100.41 और डीजल ₹93.72, कोरबा में पेट्रोल ₹100.41 और डीजल ₹93.31, जबकि जगदलपुर में पेट्रोल ₹101.90 और डीजल ₹93.85 प्रति लीटर है।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story