Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 11 September: सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल पर राहत? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices Today 11 September: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल के दामों में आग लगी हुई है. ब्रेंट क्रूड एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर 71.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

Petrol Diesel Prices Today 11 September: सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल पर राहत? जानें आपके शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 11 September: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल के दामों में आग लगी हुई है. ब्रेंट क्रूड एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर 71.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. क्रूड के दाम का असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर असर दिखता है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद भी भारत में ईंधन की कीमतों में ज्यादा असर नहीं पड़ा है लेकिन कुछ राज्यों में कीमतों में उतार-चढ़ाव हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल महंगा हुआ है. वहीं, गोवा, हिमाचल प्रदेश समेत झारखंड में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं. आइये जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम के क्या हैं.

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में नए रेट

  • गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें. यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी. 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं. अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story