Petrol-Diesel Price Update Today: आज कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानिए 9 मई 2025 को आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Update Today (10 May 2025): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली है।

Petrol-Diesel Price Update Today (10 May 2025): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 10 मई 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं, जो पहले की तरह ही स्थिर हैं। कंपनियों की वेबसाइट पर अपडेट के मुताबिक, आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हाल ही में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी, लेकिन इसका असर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
- दिल्ली: पेट्रोल 94.72/लीटर, डीजल 87.62/लीटर
- मुंबई: पेट्रोल 103.44/लीटर, डीजल 89.97/लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल 103.94/लीटर, डीजल 90.76/लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल 100.85/लीटर, डीजल 92.44/लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86/लीटर, डीजल 91.02/लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 94.65/लीटर, डीजल 87.76/लीटर
- नोएडा: पेट्रोल 94.87/लीटर, डीजल 88.01/लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19/लीटर, डीजल 88.05/लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24/लीटर, डीजल 82.40/लीटर
- पटना: पेट्रोल 105.18/लीटर, डीजल 92.04/लीटर
क्यों नहीं मिल रही राहत?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) और भारत पेट्रोलियम जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। आखिरी बार मार्च 2024 में कीमतों में बदलाव हुआ था, जब पेट्रोल और डीजल ₹2 प्रति लीटर सस्ता हुआ था। लेकिन इसके बाद से कीमतें स्थिर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए नीतिगत बदलाव की जरूरत है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।