Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 10 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 10 May 2024: देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम (Petrol Diesel Latest Price) अपडेट करती हैं. देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 10 May 2024: देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम (Petrol Diesel Latest Price) अपडेट करती हैं. देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं. राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट की वजह से इनके रेट अलग होते हैं.

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले 14 मार्च 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी. चलिए, जानते हैं आज यानी 10 अप्रैल 2024 को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price 10 April 2024)

  • राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol Diesel Price Today)

  • नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story