Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 10 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 10 July 2024: देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज (10 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। इसके मुताबिक, ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, कुछ राज्यों और शहरों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 10 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 10 July 2024: देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज (10 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। इसके मुताबिक, ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, कुछ राज्यों और शहरों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड आज 86.64 डॉलर (7,233 रुपये) प्रति बैरल और WTI क्रूड 81.47 डॉलर (6,801 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

गोवा में आज पेट्रोल-डीजल पर इतने घटे दाम

तेल की कीमतों में बदलाव देखें तो आज गोवा में पेट्रोल पर 72 पैसे और डीजल पर 69 पैसे की राहत दी है, वहीं राजस्थान में क्रमश: 58 पैसे और 52 पैसे घटे हैं। इसी के साथ आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड़, ओडिशा और तेलंगाना में मामूली कमी आई है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में भी इजाफा हुआ है।

महानगरों में पहले के समान ही हैं तेल की कीमतें

देश के अधिकांश शहरों और प्रमुख महानगरों में तेल के भाव पहले के समान हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्राेल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। दूसरी तरफ मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये और डीजल का 92.15 रुपये है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है, जबकि चेन्नई में दाम क्रमश: 100.75 रुपये और 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं।

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव

घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल के रेट जान सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल: RSP<शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story