Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 1 July 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Prices Today 1 July 2024: Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला महीने के पहले दिन थम गया और इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी आ गया.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 1 July 2024: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला महीने के पहले दिन थम गया और इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी आ गया. क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के साथ ही देश के कई शहरों में ईंधन महंगा भी हो गया. जबकि चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.44 फीसदी यानी 0.36 डॉलर चढ़कर 81.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 प्रतिशत यानी 0.34 डॉलर के इजाफे के साथ 85.34 डॉलर प्रति बैरल हो गए.

इन शहरों में चढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

एनसीआर के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज ईंधन की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. इसके बाद यहां पेट्रोल-डीजल के दाम 95.01 और 88.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. उधर गोरखपुर में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96 रुपये लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में तेल के दाम बढ़कर क्रमशः 95.18 और 88.35 रुपये लीटर पर पहुंच गए हैं. आगरा में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.79 रुपये लीटर बिक रहा है. इनके अलावा तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के भी कई शहरों में तेल की कीमतें कम हुई हैं.

देश में यहां सस्ता हुआ तेल

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल गिरकर 94.92 और 88.08 रुपये लीटर पर आ गया है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम 94.56 और 87.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल-डीजल 104.77 और 90.26 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 तो डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये तो डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चंडीगढ़ पेट्रोल 94.24 तो और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि जयपुर में पेट्रोल का भाव 104.88 तो डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर चल रहा है.

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 104.21 और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 तो डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 तो डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story