Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 09 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 09 May 2024: देश भर में आज, यानी 9 मई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी गई हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 09 May 2024: देश भर में आज, यानी 9 मई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट किए जाते हैं। जिसके मुताबिक, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है।

ऐसे में आप तेल भरवाने के लिए जाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (Petrol Diesel latest Price) जरूर चेक कर लें। चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price):

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर

बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता (Petrol-Diesel Rate):

  • बिहार: पेट्रोल 107.17 रुपये और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर
  • असम, गुजरात, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, राजस्थान, तामिलनाडु और तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई है।

देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOL) की ओर से फ्यूल रेट (Fuel Rates) जारी की जाती है, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती हैं। पेट्रोल की कीमत रिफाइनरियों के पेमेंट, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैल्यू-एडेड-टैक्स या वैट को जोड़कर तय की जाती है। इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का रिटेल प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है। पेट्रोल की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती हैं - जैसे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, फ्यूल डिमांड, आदि। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में फ्यूल प्राइस भी बढ़ जाती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story