Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 09 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today 09 November: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 9 नवंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में तेल के दाम अलग-अलग हैं।

Petrol-Diesel Price Today 09 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 09 November: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 9 नवंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में तेल के दाम अलग-अलग हैं। हालांकि, नए अपडेट के अनुसार, आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

चेक करें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में किस भाव में मिल रहा है पेट्रोल और डीजल:

  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.83 प्रति लीटर, डीजल ₹87.96 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19 प्रति लीटर, डीजल ₹88.05 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86 प्रति लीटर, डीजल ₹88.94 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24 प्रति लीटर, डीजल ₹82.40 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.41 प्रति लीटर, डीजल ₹95.65 प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.88 प्रति लीटर, डीजल ₹90.36 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल ₹105.18 प्रति लीटर, डीजल ₹92.04 प्रति लीटर

कब से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद से अब तक इनकी कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story