Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 08 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

Petrol, Diesel Price Today, 8 November 2024: वैश्विक बाजार में रोजाना तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है। वैश्विक स्तर पर जारी की गई कीमतों का असर भारत पर भी पड़ता है और भारतीय कंपनियां भी उसी हिसाब से पूरे दिन ईंधन की बिक्री करती हैं।

Petrol-Diesel Price Today 08 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol, Diesel Price Today, 8 November 2024: वैश्विक बाजार में रोजाना तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है। वैश्विक स्तर पर जारी की गई कीमतों का असर भारत पर भी पड़ता है और भारतीय कंपनियां भी उसी हिसाब से पूरे दिन ईंधन की बिक्री करती हैं। ईंधन की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे जारी की जाती है। आज, 8 नवंबर शुक्रवार को तेल की नई कीमतें सामने आ चुकी है। तो आइए जानते हैं आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत...

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • नोएडा 94.66 87.76
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • जयपुर 104.88 90.36
  • हैदराबाद 107.41 95.65
  • त्रिवेंद्रम 107.62 96.43
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • भुवनेश्वर 101.06 92.91

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज क्यों बदलती हैं?

पेट्रोल और डीजल के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति। रुपये की मजबूती या कमजोरी से भी तेल की कीमतें प्रभावित होती हैं। इसके अलावा, डीलर मार्जिन, रिटेलर मार्जिन, और टैक्स भी इनकी कीमतों में योगदान करते हैं।

भारत में कई प्रमुख कंपनियां कच्चे तेल का उत्पादन और मार्केटिंग करती हैं। ऑयल इंडिया, ONGC जैसी सार्वजनिक कंपनियां और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी निजी कंपनियां कच्चे तेल के उत्पादन में सक्रिय हैं। इसके बाद, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) जैसे BPCL, IOCL, और HPCL इस कच्चे तेल को परिष्कृत कर ईंधन के रूप में वितरित करती हैं। BPCL, IOCL, और HPCL मिलकर भारतीय बाजार में करीब 95% हिस्सेदारी रखते हैं।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story