Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 07 August 2025: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 07 August 2025: देश भर की राष्ट्रीय तेल कंपनियों हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। आज यानी 07 अगस्त 2025 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है।

Petrol Diesel Price Today: 2 अगस्त की सुबह आई कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज का भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 07 August 2025: देश भर की राष्ट्रीय तेल कंपनियों हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। आज यानी 07 अगस्त 2025 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

देश के प्रमुख शहरों के 7 अगस्त के ताजा रेट

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
  • पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
  • सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
  • नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
  • हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story