Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 06 February: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। WTI क्रूड और ब्रेंट क्रूड में 1.5% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol-Diesel Price Today 06 February: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। WTI क्रूड और ब्रेंट क्रूड में 1.5% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 6 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं, लेकिन इनमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानना चाहते हैं, तो आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम…

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 और डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.85 और डीजल ₹92.44 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86 और डीजल ₹88.94 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.87 और डीजल ₹88.01 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19 और डीजल ₹88.05 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24 और डीजल ₹82.40 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल ₹105.18 और डीजल ₹92.04 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल कहां सस्ता और कहां हुआ महंगा(Petrol-Diesel Rate Today)

राज्य स्तर पर बात करें तो आज आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड,जम्मू, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तामिलनाडु और यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। जबकि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा,कर्नाटक , मध्य प्रदेश,उत्तराखंड और और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story